
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह के निर्देशानुसार अधीक्षक उत्पाद सौरभ तिवारी के नेतृत्व में विभाग द्वारा अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया गया. इसके तहत टीम द्वारा गम्हरिया थाना अंतर्गत रायबासा में छापामारी की गयी. गुप्त सूचना के आधार पर किये गये अभियान के दौरान टीम ने मकान से कुल 105 पेटी अवैध विदेशी शराब बरामद किया, जिसकी कुल मात्रा 945 लीटर है.
इन बोतलों पर फोर सेन इन अरूणाचल प्रदेश अंकित था, जो स्पष्ट रूप से झारखंड राज्य में अवैध रूप से बिक्री के लिए रखा गया था. अभियान के दौरान मौके से एक सुजुकी स्कूटी भी जब्त की गयी. इसके अलावा घटनास्थल से रोहित कुमार नामक एक अभियुक्त को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. जिसके विरूद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया.
वहीं उक्त कारोबार में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी है. विभाग की उक्त कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हडकंप मच गयी है.
