
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झाऱखंड. सिद्धू-कान्हू मेमोरियल क्लब पार्वतीपुर की ओर से 30 जून को हुल दिवस के मौके पर फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. इसके विजेताओं के बीच आयोजन समिति की ओर से 70 हजार रुपये का नकद पुरस्कार वितरण किया जायेगा.
प्रतियोगिता को सफल बनाने को लेकर आयोजन समिति के प्रतिनिधियों की बैठक अध्यक्ष किशन मार्डी की अध्यक्षता में हुई. इसमें रूपरेख व तैयारी पर चर्चा की गयी. श्री मार्डी ने बताया कि प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद जोबा माझी, विशिष्ट अतिथि गणेश माहली व मुख्य संरक्षक के रूप में नगर अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान शामिल होंगे.
प्रतियोगिता में 24 टीम भाग ले रही है, जिनके बीच प्रथम, द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ पुरस्कार के रूप में 70 हजार रुपये नकद वितरण किया जायेगा. बैठक में रवींद्र बास्के, लालमोहन हांसदा, देवेन लोहार, रोहित, लालू गोराई, रोहिन हांसदा, राजू हेंब्रम, लिटा मार्डी आदि शामिल थे.
