
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया थाना अंतर्गत सालडीह निवासी शिकार टुडू के आंगन में होते हुए मुख्यमार्ग का नाला में बहाया जा रहा फ्लाइएश का ग्रामीणों द्वारा विरोध किया गया. साथ ही झामुमो प्रखंड अध्यक्ष भोमरा माझी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रखंड सह अंचल मुख्यालय में प्रदर्शन कर सीओ के नाम का ज्ञापन सौंपा. श्री टुडू ने बताया कि उनका घर से सटा एक जमीन पर फ्लाइएश गिराकर समतल किया जा रहा है, जो बारिश होते ही बहकर उनका आंगन में जमकर मुख्यमार्ग का सरकारी नाला को भी जाम कर रहा है.
वहीं फ्लाइएश की वजह से आंगन व घर में रखे कई क्वींटल धान भी नष्ट हो गया. इसका विरोध करने पर कुछ दबंग किस्म के लोग देर रात घर आकर परिवार के सदस्यों पर केस कर जेल भेजने की भी धमकी दिया गया. इससे श्री टुडू का परिवार दहशत में है. प्रदर्शन करने वालों में अनिल महतो, सलमा टुडू, गोरखा हांसदा, विश्वनाथ हांसदा, चेतन मुर्मू, चैतन मुर्मू , शंकर मुखी आदि शामिल थे.
