छोटा गम्हरिया में आयोजित ग्रामसभा में पानी टंकी व उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण स्थल का विरोध

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. छोटा गम्हरिया पंचायत में बनने वाले पानी टंकी निर्माण व उपस्वास्थ्य केंद्र का स़्थल चयन को लेकर पंचायत सचिवालय में ग्रामसभा का आयोजन किया गया. ग्राम प्रधान सूरज लाल महतो की अध्यक्षता में आयोजित सभा में उप स्वास्थ्य केंद्र व पानी टंकी निर्माण को लेकर स्थल चयन किया जाना था. इसको लेकर प्रस्ताव भी पारित किया गया, लेकिन ग्रामीणों ने उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण स्थल का विरोध किया गया.

वहीं ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए पानी टंकी निर्माण को लेकर स्थल चयन पर चर्चा ही नहीं की गयी. सभा में आंगनबाड़ी के समीप खाली जगह पर उपस्वास्थ्य केंद्र बनाने को लेकर प्रस्ताव दिया गया. उक्त स्थल पर ग्रामीणों ने आपत्ती प्रकट की गयी. साथ ही इसका विरोध करते हुए उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया.

ग्रामीण चंद्रनाथ महतो ने बताया कि आंगनबाड़ी के समीप ही पंचायत का सरकारी जमीन बचा है. वहां उप स्वास्थ्य केंद्र बनाये जाने से भविष्य में आंगनबाड़ी केंद्र का विस्तारीकरण नहीं हो पायेगा. वहीं जगन्नाथपुर पंचायत का पानी टंकी निर्माण छोटा गम्हरिया पंचायत क्षेत्र में करवाने को लेकर योजना बन रही है. ग्रामीणों का विरोध को देखते हुए उक्त मामले पर चर्चा ही नहीं की गयी.

इसके अलावा पंचायत क्षेत्र में बनाये गये नाडेप व चापाकल निर्माण की सूची सार्वजनिक करने की मांग ग्रामीणों ने की. सभा में मुखिया निरोला सरदार, उप मुखिया रेणु देवी, पंसस विकीस कुमार व पूजा कुमारी, अनिता देवी समेत जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!