
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड तीन अंतर्गत जमालपुर, सातबोहनी में करीब तीन सप्ताह से जारी बिजली आपूर्ति में हो रही कटौती से लोगों में आक्रोश व्याप्त है. लगातार विभाग से गुहार लगाने के बाद भी कोई सुधारनहीं होने से आक्रोशित क्षेत्र के सर्वदलीय कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल ने ईईई को ज्ञापन सौंप विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार कराने की मांग की गयी, अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी.
जेएलकेएम के केंद्रीय संगठन मंत्री संजय गोराई ने कहा कि बिजली विभाग की लापरवाही का खामियाजा यहां के छात्र-छात्राओं व बुजुर्गों को भुगतना पड़ रहा है. यदि समस्या को गंभीरता से नहीं लेती है, तो आने वाले दिनों में एक उग्र आंदोलन किया जायेगा. प्रतिनिधिमंडल में भाजपा नेता अशोक सिंह, झामुमो नेता बंकिम चौधरी, समाजसेवी भगवान सिंह, अनिल प्रसाद, रूपेश गोराई, केएन यादव, महेंद्र महतो, पंकज सिंह, शत्रुघ्न समेत कोई लोग उपस्थित थे.
