
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. बोड़ोपीड़ पारगाना बाबा राजेश टुडू की अध्यक्षता में स्वशाशन व्यवस्था के प्रतिनिधियों की बैठक संताल सारना उमूल जाहेरगाड़ सभागार में हुई. इसमें आठ जून को आयोजित दाहड़ी चाल (ताजपोशी) कार्यक्रम की समीक्षा की गयी. साथ ही सामाजिक सहयोग व भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हुई. इसके अलावा कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये. बताया गया कि छह जुलाई को बोड़ पीड़ में एक बड़ी कार्यक्रम आयोजित की जायेगी, जिसमें पूरे प्रखंड अंतर्गत बोड़ पीड़ के 80 गांव के माझी बाबा व करीब दो हजार लोग शामिल होंगे. इसके अलावा पीड़ पारगाना तारी का गठन किया जायेगा, जो सामाजिक संगठन को और मजबूत बनाने का काम करेगा.
साथ ही शिक्षा और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए भी विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. वहीं एकता और सामाजिक विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया. बैठक में कारजी बाबा लस्कर टुडू, पुरूधुल बाबा बिराम माझी, सोखेन हेम्ब्रम, देव मार्डी, जोगेन्द्र मार्डी, धीरेन बास्के, भागवत बास्के समेत काफी संख्या मे माझी बाबा व स्वशासन व्यवस्था के प्रतिनिधि शामिल थे.
