
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. आदिम कुम्हार महासंघ का सम्मान समारोह गम्हरिया के बीरबांस में आयोजित हुई. ग्राम प्रधान मिल कुम्भकार की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में शिक्षित व नशामुक्त समाज निर्माण करने का संकल्प लिया गया. साथ जैक द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा में सरायकेला-खरसावां जिले का सेकंड टॉपर बना गोपाल कुम्भकार तथा उसके माता प्रतिभा देवी व पिता गणेश कुम्भकार को समाज की ओर से सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा के बिना समाज के विकास की कल्पना नहीं किया जा सकता है. यह तभी संभव होगा जब हम अपने बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करे और युवाओं को नशा से दूर रखे. कार्यक्रम के दौरान समाज के सदस्यों ने समाज के प्रत्येक घर में शिक्षा का दीप जलाने व नशा को दूर कर नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया गया.
इसके अलावा विभिन्न समस्याओं व मांगों पर चर्चा करते हुए अपने अधिकार के लिए आंदोलन करने का निर्णय लिया गया. कार्यक्रम में समाज का प्रदेश अध्यक्ष सुधीर कुम्भकार, मुख्य सलाहकार सरोज कुमार चौधरी, उपाध्यक्ष जागरन पॉल, जिला जिलाध्यक्ष सुकदेव कुम्भकार, सचिव लखीकांत कुम्भकार, महिला मोर्चा सचिव सानू कुम्भकार, कोषाध्यक्ष मनोज कुम्भकार, केंद्रीय सदस्य बुद्धेश्वर कुम्भकार, डॉ विश्वा कुम्भकार, मोतीलाल कुम्भकार के अलावा राष्ट्रीय सूंड़ी समाज के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र मंडल समेत कोल्हान के विभिन्न प्रखंड के महासंघ के सदस्य व ग्रामीण उपस्थित थे.
