हल्की बारिश में ही जलमग्न हो जा रही करोड़ो रुपये से बनी गम्हरिया रेलवे स्टेशन रोड

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया रेलवे स्टेशन से लाल बिल्डिंग चौक होते हुए बोलाइडीह तक करोड़ों रुपये की लागत से बनी करीब छह किमी सड़क भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गयी है. निर्माण के दौरान संवेदक द्वारा बरती गयी अनियमितता की वजह से हल्की बारिश में ही जगह-जगह पानी जमने लगी है, जो सड़क को कमजोर बना रहा है. जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व ही सड़क का निर्माण पूरा हुआ है. सड़क निर्माण होने से लोगों को जर्जर सड़क से तो मुक्ति मिल गयी, लेकिन निर्माण के दौरान बरती गयी अनियमितता की वजह से हल्की बारिश में ही सड़क पर जगह-जगह पानी जम जा रहा है.

इसका खामियाजा सड़क किनारे के दुकानदारों समेत राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है. लोगों ने बताया कि सड़क पर जगह-जगह पानी जमने से वाहनों के आवागमन के दौरान सड़क का पानी दुकानों में प्रवेश कर जाता है. वहीं राहगीरों के शरीर पर भी छिंटा पड़ने से परेशानी झेलनी पड़ रही है. लोगों ने बताया कि सड़क निर्माण की जांच के लिए उपायुक्त से मिलकर मांग करेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!