
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

क्योंझर, ओड़िशा. चंपुआ अनुमंडल के बैरिया थाना अंतर्गत केंदुआ गांव के मवेशी व्यापारियों से दो लाख से अधिक की लूट की बात सामने आई है. मवेशी व्यापारी अपने मवेशी बेचने के लिए मयूरभंज जिले के अंगारपाड़ा में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में गए थे. वहां से मवेशी बेचकर वे बाइक से घर लौट रहे थे. जब वे बैरिया थाना अंतर्गत निशागरदिया यूकेलिप्टस जंगल के पास पहुंचे, तभी दो बाइक पर सवार तीन नकाबपोश युवक आए और मवेशी व्यापारियों को रोककर उन्हें डरा धमकाकर रुपये छीन लिए.
मिली जानकारी के अनुसार बैरिया थाना अंतर्गत केंदुआ गांव के युधिष्ठिर गिरी अपने दो साथियों के साथ मवेशी बेचने के लिए अंगारपाड़ा बाजार गए थे. मवेशी बाजार में बेचने के बाद व्यापारी अपनी मोटरसाइकिल से केंदुआ गांव लौट रहे थे. जब वे सिलिपुंजी, निशागाड़िया और धतिका गांवों के बीच जंगल में पहुंचे, तभी दो मोटरसाइकिल पर सवार तीन नकाबपोश युवकों ने उन्हें रोक लिया. उनके साथ मारपीट किया और चाकू की नोक पर और से भरा बैग छीनकर भाग गये. बताया जाता है कि बैग में दो लाख से अधिक रुपये थे.
व्यापारियों द्वारा लूटे गए पैसों की सूचना बैरिया पुलिस को दिए जाने के बाद बैरिया पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की. साथ ही बदमाशों को गिरफ्तार करने और लूटे गए पैसों की बरामदगी के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी शुरू कर दी है.
