जगन्नाथपुर में सांप काटने से पति-पत्नी की मौत

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

पश्चिम सिंहभूम, झारखंड. जगन्नाथपुर प्रखंड के झीरपाई गांव के बाईहातू में पति और पत्नी की सांप काटने से मौत हो गई. मृतकों में नंदो जेराई उर्फ नन्ही जेराई और उनकी पत्नी कविता जेराई शामिल है. घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है. मृतक के छोटे भाई पीरु जेराई ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि शाम करीब 8 बजे नंदो और उनकी पत्नी खाना खाकर अपने कमरे में सोने चले गए थे. रात लगभग 11 बजे पीरु का छोटा भाई उसके पास आया और बताया कि भैया की तबीयत अचानक खराब हो गई है.

जब पीरु अपने भाई नंदो के कमरे में पहुंचा, तो देखा कि नंदो बेहोशी की हालत में था और भाभी कविता ने बताया कि उन्हें बुखार जैसा लग रहा है. इसके बाद पीरु ने गांव के ओझा को बुलाकर झाड़-फूंक करवाना शुरू किया. उसी दौरान कविता जेराई भी बेहोश हो गईं. इस पर परिजन और ग्रामीणों ने तुरंत दोनों को अस्पताल ले जाने की तैयारी की.

जैसे ही वे उन्हें उठाने लगे, तभी कमरे में एक चीती सांप दिखाई दिया जो दीवार के एक छेद में घुस गया. इसी दौरान नंदो के दाहिने हाथ में सांप काटने का निशान दिखा, जहां से खून भी रिस रहा था. ग्रामीणों की मदद से दोनों को तत्काल ओड़िशा के चांपुआ अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि दोनों की मौत सांप के काटने से हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!