
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. मादक पदार्थों के दुरुपयोग रोकने के लिए गम्हरिया प्रखंड परिसर में सीडीपीओ दुर्गेश नंदिनी की अध्यक्षता में संकल्प सभा का आयोजन किया गया. इसमें आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, सरकारी कर्मी व आम लोग शामिल होकर नशामुक्त झारखंड बनाने का संकल्प लिया गया. सीडीपीओ ने बताया कि दस से 26 जून तक मादक पदार्थों के दुरुपयोग पर रोक को लेकर राज्यस्तरीय जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है.
इसके तहत प्रखंड मुख्यालय में संकल्प सभा का आयोजन कर नशामुक्त झारखंड बनने का संकल्प लिया गया. उन्होंने कहा कि आज का समय में कई युवा एवं अन्य लोग नशा पान करने लगे हैं. इससे समाज गलत दिशा में जा रहा है. साथ ही नशा की वजह से आपराधिक घटनाएं भी बढ़ रही है. इसे रोकने के लिए लोगों को जागरूक होने की जरुरत है. अभियान 26 जून तक ग्रामस्तर पर चलाया जायेगा.
