
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. कांड्रा थाना अंतर्गत मनोहरपुर की वृद्धा मैनु माझियान (64) की हत्याकर भादवागोड़ा के पास रेल पटरी पर फेंके जाने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. साथ ही हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी व वृद्धा का सिर को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है. मामले का उद्भेदन करते हुए उक्त जानकारी एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने बताया कि 31 मई को वृद्धा नहाने गयी थी. वहीं युवकों से विवाद हुई थी. इस दौरान युवकों द्वारा वृद्धा को मारपीट कर घायल कर दिया था, जिसकी बाद में मृत्यु हो गयी.
उसकी मृत्यु हो जाने पर युवकों ने साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को रेल पटरी पर फेंक दिया गया था. मामले में मृतिका के पति लुथरू माझी द्वारा जमीन विवाद में ही रिश्तेदारों द्वारा हत्या करने का आरोप लगाते हुए कांड्रा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. मामले में जांच के दौरान जमीन विवाद का मामला गलत साबित हुआ, लेकिन उसकी हत्या किये जाने की पुष्टी होने पर जांच शुरू की गयी. इस दौरान पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए चार आरोपी सुनील मुर्मू, बाबूराम हांसदा, अजीत मुर्मू व गोविंद मुर्मू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
