चाईबासा में अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

पश्चिम सिंहभूम, झारखंड. मंगलवार को चाईबासा में घटी अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक आठ वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी, जबकि एक बच्ची समेत चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. चाईबासा मुफ्फसिल थाना अंतर्गत बाई तुईबीर गांव में ट्रैक्टर की चपेट में आकर आठ वर्षीय वर्षीय बालक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान बाई तुईबीर गांव निवासी बुधन सिंह बानरा का पुत्र अमन बानरा के रूप में हुई.

जानकारी के अनुसार बालक गांव के एक ट्रैक्टर पर सवार था. इसी दौरान वह चलती ट्रैक्टर से गिरा, जिससे ट्रैक्टर का चक्का उसके ऊपर चढ़ने से मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलने पर मुफस्सिल थाना प्रभारी चंद्रशेखर पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और शव को कब्जे में कर शाम को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. चिकित्सकों ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम बुधवार को किया जायेगा. शव पोस्टमार्टम हाउस के शीतगृह में रखा गया है.

चाईबासा के बागुन सुंबरूई पथ पर अनियंत्रित बाइक पोल से टकराया, तीन युवक घायल
चाईबासा के बागुन सुंबरूई पथ पर गुटुसाई-कल्याणपुर के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पोल में टकराया, जिससे बाइक पर सवार तीन युवक घायल हो गये. घायलों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सीका गांव निवासी सुदन सुंडी, सिंबिया गांव निवासी विक्रम बारी और बड़बिल गांव निवासी आकाश पूर्ति शामिल है.

इस हादसे में सुदन सुंडी का सिर, हाथ, पैर में गंभीर चोटें आयी है. वहीं विक्रम और आकाश को हाथ और पैर में हल्की चोटें है. घटना मंगलवार शाम की है. वे तीनों युवक संत जेवियर लुपुंगुटु प्लस टू विद्यालय चाईबासा के सेमेस्टर वन के छात्र हैं. घायलों ने बताया कि वे तीनों एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर जा रहे थे. इस दौरान रास्ते में सामने से आ रहे तेज रफ्तार बुलेट को देखकर बाइक चालक ने नियंत्रण खो दिया और अनियंत्रित होकर बाइक सड़क किनारे पोल पर टकरा गया. तीनों को उठाकर सदर अस्पताल चाईबासा लाया गया, जहां इलाज चल रहा है.

सड़क पार कर रही बच्ची टोटो के धक्के से हुई घायल
चाईबासा के जिला स्कूल से डिलियामार्चा जानेवाली मार्ग पर सड़क पार कर रही एक बच्ची तेज रफ्तार टोटो की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गयी. घायल बच्ची की पहचान डिलियामार्चा गांव निवासी देव शंकर तियु की 11 वर्षीय पुत्री मोनिका तियु के रूप में की गयी. इस हादसे में बच्ची का सिर में गंभीर चोट आयी है. घटना मंगलवार शाम की है.

टोटो से घायल बच्ची को उठाकर सदर अस्पताल चाईबासा लाया गया. जहां चिकित्सकों ने बच्ची को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है. लोगों ने बताया कि घर जाने के लिए सड़क पार रही थी. इसी एक तेज रफ्तार टोटो ने बच्ची को बीच सड़क पर धक्के मार दिया. जिससे बच्ची गिर गयी. घटना की जानकारी मिलने पर बच्ची के परिजन और ग्रामीण वहां पहुंचे टोटो चालक को पकड़ लिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!