
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया थाना अंतर्गत लार्ज सेक्टर स्थित बंद टायो कंपनी से तार/स्कैप की चोरी कर ले जा रहे नौ चोरों को पुलिस ने रंगेहाथ पकड़ लिया. साथ ही चोरी की स्क्रैप व वाहन को भी जब्त कर लिया गया. गिरफ्तार आरोपियों में झामुमो नेता गणेश प्रमाणिक उर्फ पेटु प्रमाणिक व दीपक ठाकुर उर्फ रिषु का पूर्व में भी अपराधिक इतिहास रहा है.
गम्हरिया थाना में इसकी जानकारी देते हुए एसडीपीओ समीर सवैया ने बताया कि एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी अभियान शुरू की गयी. इसी दौरान ऊपरबेड़ा मैदान के पास चोरों को सामान के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.
इनकी हुई गिरफ्तारी
झामुमो नेता गणेश प्रमाणिक उर्फ पेटु प्रमाणिक, बोलायडीह, गम्हरिया.
गुरू प्रमाणिक, छोटा गम्हरिया, नियर वाणी विद्या मंदिर स्कूल. दीपक ठाकुर उर्फ रिषु व विशाल कुमार, दोनों बलरामपुर, नियर एनकेएस मैदान.
राजेश महापात्रा, बोलायडीह.
विजय दास, बलरामपुर.
मुकेश चक्रवर्ती, भक्तिनगर, बर्मामाइन्स थाना-बर्मामाइन्स, जिला-पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर.
मो सलमान खान, कैरेज कॉलनी, थाना-बर्मामाइन्स, जिला-पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर.
दिनेश सिंह, बर्मामाइन्स, बीपीएम स्कुल के पास जय बहादुर पाण्डेय के मकान मे किरायेदार.
जब्त सामग्री
एक बोलेरो (जेएच05सीएम 6396), एक पियागो टेम्पो (जेएच05सीके 9230), दो बोरा मे एल्युमिनियम धातु जैसा स्कैप कुल वजन करीब 50 किग्रा, तांबा का तार वजन करीब 25 किग्रा, तार काटने वाला लोहा का कटर एक पीस, जुट का रस्सा
