
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें



सरायकेला-खरसावां, झारखंड. आरआइटी थाना अंतर्गत गम्हरिया रेलवे स्टेशन – मुड़कुम रोड नीमडीह बस्ती में रविवार की रात शरारती तत्वों ने खूब उत्पात मचाया. इस दौरान शरारती तत्वों द्वारा कृष्णा स्टील एंड हार्डवेयर दुकान का बंद दरवाजे के पास शराब पीकर खूब हंगामा किया गया. इसके अलावा शराब की बोतलों को तोड़कर दुकान के बाहर बिखरा दिया गया. साथ ही दुकान में लगे नल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया.
वहीं दुकान में दिवार में लगे पोस्टर को फाड़ा गया. इसके बाद दुकान का ताला को भी तोड़ने का प्रयास किया गया. सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दुकान संचालक कृष्णा गोराई को दी गयी. सूचना पाकर तत्काल पहुंचे श्री गोराई ने घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जानकारी लेते हुए जांच में जुट गयी है.
