
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. छोटा गम्हरिया में जन सेवा सदन द्वारा संचालित वाणी विद्या मंदिर स्कूल में उत्पन्न विवाद का थाना प्रभारी कुणाल कुमार के प्रयास से समाधान होने पर ग्रामीणों द्वारा हर्ष प्रकट किया गया. साथ ही जन सेवा सदन के रिक्त पड़े पदों पर नियमानुसार चुनाव कराने की मांग की गयी. इसको लेकर ग्रामीणों की बैठक चंद्रनाथ महतो की अध्यक्षता में हुई. इसमें शिक्षा हित में कई बिंदुओं पर चर्चा की गयी. बैठक के पश्चात श्री महतो ने कहा कि जन सेवा सदन के 13 सदस्यों में से वर्तमान में आठ सदस्य ही सक्रिय है, जबकि दो की मौत हो चुकी है. दो सदस्य इस्तीफा दे चुका है. वहीं एक सदस्य अस्वस्थ्य है.
इसको लेकर वर्तमान में पांच पद रिक्त पड़े है. ग्रामीणों ने छात्र हित व शिक्षा हित को देखते हुए रिक्त पड़े पदों पर नियमानुसार चुनाव कराने तथा राजनीतिक दल के प्रतिनिधि एवं शिक्षकों को समिति से अलग रख सुचारू रुप से समिति चलाने की मांग की गयी. इस दौरान राजेंद्र महतो, वरूण चंद्र महतो, अमीन चंद्र महतो, पप्पू महतो, अमरनाथ महतो, बसंत महतो आदि शामिल थे.
