
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. आदित्यपुर थानांतर्गत गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय के पास स्थित मोतीनगर में चाकूबाजी की घटना में गोलू कुमार सिंह नामक युवक घायल हो गया. इसके बाद घायल युवक लहूलुहान अवस्था में आदित्यपुर थाना पहुंच आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई. रविवार देर रात घटी घटना को लेकर घायल गोलू कुमार सिंह ने बताया कि मोती नगर मैदान के पास में रहने वाले भीम यादव ने उससे पैसों की मांग की. इसका विरोध करने पर मारपीट करने लगा.
इसी दौरान मौके पर भीम यादव के पिता लालबाबू यादव, उसके भाई रवि यादव और अर्जुन यादव भी पहुंचे. इसके बाद अर्जुन यादव ने गोलू पर चाकू से वार कर घायल कर दिया. इस दौरान घायल गोलू किसी तरह से अपनी जान बचाकर वहां से भाग औरघटना की जानकारी परिजनों को दी. इसके बाद परिजनों के साथ आदित्यपुर थाना पहुंच आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत की. शिकायत के बाद पुलिस ने घायल गोलू का इलाज करवाया गया. साथ ही मामले की जांच में जुट गयी है.
