जगन्नाथपुर में ट्रैक्टर और सवारी गाड़ी की टक्कर में चार नाबालिग घायल, एक बच्चा गंभीर

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

पश्चिम सिंहभूम, झारखंड. जगन्नाथपुर सिरिंगसिया मुख्य मार्ग में जगन्नाथपुर पौड़ी स्थल के समीप ट्रैक्टर और सवारी गाड़ी में भिड़ंत से दो युवक घायल हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार चोटोसाई के ट्रैक्टर चालक पप्पू गोप चार नाबालिग बच्चे संजय गोप, अविनाश गोप, रूपेश गोप, शंकर गोप को ट्रैक्टर में बैठा के खेत में गोबर डालने गया था. गोबर डालकर पेट्रोल पंप जा रहा था, तभी विपरीत दिशा से एक सवारी गाड़ी हिस्सापी जा रहा था.

इस दौरान दोनों वाहनों के बीच टक्कर हो गयी. उक्त घटना में चारों बच्चे ट्रैक्टर से गिर गये. राहगीरों ने सभी बच्चों को जगन्नाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया तथा आसपास के लोगों ने थाने को सूचित किया. ट्रैक्टर को टक्कर मार के भाग रहा था तभी लोगों ने उसे धर दबोचा और थाने को सौंप दिया. स्वस्थ केंद्र में सभी बच्चों को प्राथमिक उपचार किया गया. इसमें संजय गोप को अधिक चोटे आई है. संजय गोप का दाहिना हाथ फ्रैक्चर कर गया. घटना देर शाम 8 बजे की है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!