
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. सालडीह-मुर्गाघुटू मार्ग पर गम्हरिया थाना अंतर्गत सालडीह के पास घुमावदार सड़क पर एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खोदे गये गड्ढे में गिर गयी. घटना के वक्त कार पर चार छात्र सवार थे, जिन्हें हल्की चोट लगी. वहीं चारों किसी तरह कार से निकल कर मौके से फरार हो गये. घटना की सूचना पाकर गम्हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली.
साथ ही कार को निकालने का प्रयास शुरू किया गया. करीब तीन घंटे के प्रयास के बाद शाम पांच बजे कार को गड्ढे से निकाला जा सका. इस दौरान काफी देर तक आवागमन बाधित रहा. जानकारी के अनुसार कार गम्हरिया की ओर से मोहनपुर तरफ जा रही थी. इसी दौरान घुम्वदार सड़क पर आगे बाइक आ जाने से कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गयी.
