झीकपानी में टोटो सवार महिला की पैसों से भरा बैग लूटकर भागे बदमाश

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

पश्चिम सिंहभूम, झारखंड. झींकपानी थाना अंतर्गत पुराना प्रखंड कार्यालय के पास मोटरसाइकिल सवार उच्चकों ने टोटो में सवार महिला का बैग की छिनतई कर ली. बैग में एसीसी काॅलोनी झींकपानी स्थित स्टेट बैंक टोंटो, बड़ा झींकपानी शाखा से महिला ने लगभग 20 हजार रुपये निकाल कर रखी थी. पीड़िता माधुरी गागराई हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के कुशमुंडा की रहने वाली है.

पीड़िता बैंक से पैसा निकाल कर कुशमुंडा जाने के लिए टोटो पर सवार होकर जोड़ापोखर बस स्टैंड जा रही थी. उसी दौरान संभवतः पहले से ही पीछा कर रहे मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया. बदमाश महिला से पैसों से भरा बैग छिनकर भाग निकले. इस संबंध में पीड़िता ने झींकपानी थाना में अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध लूट का मामला दर्ज कराया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!