
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

पूर्वी सिंहभूम, झारखंड. टाटा-पटमदा मुख्य सड़क पर रविवार देर शाम जलडहर पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्टर मार दी. इससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक करीब 30 फीट दूर जा गिरा, जबकि उसकी बाइक भी 10 फीट दूर फेंकाया.
बाइक सवार की पहचान कमलपुर गांव निवासी तापस महतो के रूप में हुई है. घटना के बाद पहुंचे लोगों ने सड़क के बगल में मौजूद झाड़ी से खोजकर युवक को बाहर निकाला. युवक को झाड़ी से हेलमेट पहने हालत में निकाला जो उसके बचने का मुख्य कारण बताया. सूचना पाकर पहुंचे पटमदा थाना प्रभारी करमपाल भगत ने पुलिस वाहन से ही उसे माचा स्थित सीएचसी अस्पताल पहुंचाया जहां, चिकित्सक डॉ. प्रशांत रंजन ने प्राथमिक उपचार के बाद एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया.
बताते हैं कि वह काटिन बाजार में कपड़े की दुकान चलाता है और किसी जरूरी काम से जमशेदपुर जा रहा था. घटना के बाद कार चालक समेत उसपर सवार लोग बीच सड़क पर ही कार को छोड़ फरार हो गए. पुलिस द्वारा दोनों वाहनों को जब्त कर थाना लाया गया है.
