गम्हरिया में नये बोड़पीड़ पारगना नियुक्ति पर निवर्तमान पारगना नंदलाल टुडू ने कहा : असंवैधानिक तरीके से हुई है बोड़पीड़ पारगना का चयन

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया स्थित सरना उमूल में देश पारगना द्वारा गम्हरिया बोड़पीड़ के लिए राजेश टुडू को बोड़पीड़ पारगना मनोनीत करने की प्रक्रिया को निवर्तमान पारगना नंदलाल टुडू ने असंवैधानिक बताया. मामले को लेकर उन्होंने कहा कि स्वशासन व्यवस्था के तहत रूढ़िवादी प्रथा के नियमानुसार पारगना का पुत्र ही पारगना बनता है, लेकिन देश पारगना द्वारा गलत प्रथा को शुरू कर असंवैधानिक तरीके से किसी दूसरे व्यक्ति को पारगना मनोनीत करना न्यायसंगत नहीं है.

उन्होंने कहा कि मेरे पास आधा से अधिक माझी बाबा का समर्थन है. इसके बावजूद मुझे बर्खाश्त किया जाना समझ से परे है. इसके अलावा दुग्धा में गौ हत्या के नाम पर आदिवासी युवकों के साथ मारपीट कर उनको जेल भेजे जाने की घटना का भी श्री टुडू ने निंदा की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!