
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. जियाडा द्वारा चलाये जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत गुरूवार को गम्हरिया थाना अंतर्गत लार्ज सेक्टर में अभियान चलाया गया. इस दौरान टीम ने गम्हरिया थाना मोड़ से ऊषा मोड़ व औद्योगिक क्षेत्र में जियाडा की जमीन पर बने दर्जनों अस्थायी दुकान व झोपड़ीनुमा होटलों को हटाया गया.
पूर्व निर्धारित अभियान की तिथि को लेकर जियाडा की टीम बुल्डोजर लेकर सुबह ही गम्हरिया थाना मोड़ पहुंच गयी थी. टीम को देख कई दुकानदार स्वतः अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया. करीब चार घंटा बाद दोपहर को टीम ने अभियान शुरू किया. इस दौरान टीम ने बुल्डोजर चलाकर कई झोपड़ीनुमा दुकानों को ध्वस्त कर दिया. अभियान के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस प्रशासन की टीम भी मौके पर मौजूद थी.
