जंगली हाथी ने घर से कार को खींचकर निकाला, झाड़ियाें के समीप ले जाकर बुरी तरह से किया क्षतिग्रस्त

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

पूर्वी सिंहभूम, झारखंड. चाकुलिया स्थित बड़ामारा पंचायत के शानघाटी गांव में बुधवार की शाम एक जंगली हाथी आ पहुंचा. जंगली हाथी ने जितेन महतो के घर पर खड़ी कार को घर से खींचकर बाहर निकाला और झाड़ियां की ओर ले जाकर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया. जंगली हाथी ने अपने बड़े दांतों से कार पर कई जगह प्रहार किया. स्थानीय लोगों को हाथी के आने की भनक मिलने पर सभी मौके पर पहुंच गए.

इसके बाद शोरगुल मचाकर तथा पटाखे फोड़ कर हाथी को भगाया गया. बताया गया कि मंगलवार की रात भी जंगली हाथी शाम होते ही वाजपेई कॉलोनी परिसर में घुसकर उत्पात मचाने लगे थे. इसके बाद बालाजी शॉप फैक्ट्री में भी रात में घुसकर हाथी ने जमकर उत्पात मचाया. पिछले कई वर्षों से चाकुलिया के लोग जंगली हाथियों के आतंक से परेशान हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!