
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया बाजार के पास नगर निगम द्वारा नाली की सफाई कर उसे सर्विस रोड पर छोड़ दिये जाने से दुकानदारों समेत राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ रही है. इससे आक्रोशित दुकानदारों ने बाजार के पास सर्विस रोड पर प्रदर्शन कर आक्रोश प्रकट किया. दुकानदारों ने कहा कि कई दिनों से आदित्यपुर नगर निगम के द्वारा नाला सफाई करने के बाद कचड़ा को सर्विस रोड में छोड़ दिया गया.
इससे राहगीरों के साथ-साथ दुकानदारों को परेशानी झेलनी पड़ रही है. इसकी सफाई करने को लेकर सड़क निर्माता एजेंसी व नगर निगम से गुहार लगाये जाने के बाद भी कोई पहल नहीं होने से दुकानदार भड़क गये. साथ ही प्रदर्शन कर आक्रोश प्रकट किया गया. इस संबंध में एजेंसी के प्रतिनिधि ने बताया कि फिलहाल नाली सफाई का काम जारी है. उसके बाद कचड़ा को सड़क से हटा दिया जायेगा.
