ग्रामीणों के प्रयास से छह दिन बाद दस गांव में विद्युत आपूर्ति हुई बहाल

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत जंगल बहुल बुरूडीह व रापचा पंचायत के दस गांवों में ग्रामीणों के प्रयास से छह दिन बाद विद्युत आपूर्ति बहाल हुई. मंगलवार से विद्युत आपूर्ति नियमित होने से ग्रामीणों ने राहत महसूस किया. पूर्व वार्ड सदस्य कविलाल मंडल ने बताया कि गुरूवार को आयी आंधी-तूफान से सालडीह जंगल में चार खंभा टूटकर गिर गया था.

इससे बुरूडीह व रापचा पंचायत के दस गांव मूसरीकूदर, मोहनपुर, मुर्गाघुटू, शिवपुर, रेघाडीह, बडडीह, संथालडीह, बुरूडीह, पाटागोड़ा, श्रीधरपुर में विद्युत आपूर्ति ठप हो गयी थी. सूचना के बाद भी करीब तीन दिन तक विभाग द्वारा कोई पहल नहीं किया गया. इसके बाद ग्रामीणों के प्रयास से विभाग द्वारा क्षतिग्रस्त खंभा को हटाकर नया खंभा लगाकर विद्युत आपूर्ति शुरू की गयी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!