
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड के यशपुर पंचायत अंतर्गत मुड़कुम में सीतारामपुर डैम किनारे प्रस्तावित धूमकुड़िया भवन निर्माण पर ग्रामीणों द्वारा आपत्ती प्रकट की गयी. इसको लेकर ग्रामीणों की बैठक माझी बाबा जोगेंद्र मार्डी की अध्यक्षता में हुई, जिसमें निर्माण स्थल के विरोध में प्रदर्शन किया गया. साथ ही सीओ के नाम ज्ञापन सौंप गांव के बीच निर्माण कराने की मांग की गयी.
श्री मार्डी ने कहा कि नियमतः पूरे गांव के ग्रामीणों के साथ ग्रामसभा कर योजना के लिए स्थल चयन होना था, लेकिन कुछ लोग निजीस्वार्थ के लिए भोले-भाले ग्रामीणों के साथ पॉकेट बैठक कर उसे ग्रामसभा का रूप देकर सीतारामपुर डैम किनारे स्थल चयन किया गया है. उक्त स्थल पर धूमकुड़िया भवन का निर्माण होने से वह अनुपयोगी व शराबियों का अड्डा बनकर रह जायेगा.
श्री मार्डी ने बताया कि मामले को लेकर पूर्व में ही विभाग से शिकायत की गयी थी, जिस पर जांच भी हुई. इसके बाद भी निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू कराये जाने का ग्रामीणों द्वारा विरोध किया गया. ग्रामीणों ने कहा कि स्थल परिवर्तन नहीं होने तक विरोध जारी रहेगा.
बैठक में नायके बिदूर माझी, पूर्व वार्ड सदस्य काश्मीर टुडू, पाथर हेंब्रम, ताला मुर्मू, नारायण मुर्मू, सुकलाल मुर्मू, मार्कंड मार्डी, सुकलाल मुर्मू, लेकाराम राम टुडू, हिलू मार्डी, दिकू मुर्मू, बाबूलाल मुर्मू समेत काफी संख्या में महिला-पुरूष शामिल थे.
