
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड के चामारू पंचायत के चार गांव चामारू, रांगामाटिया, नूतनडीह व नेंग्टासाय के लोगों द्वारा चामारू में सार्वजनिक शिव पूजा समिति की ओर से चड़क पूजा का आयोजन किया गया. इसमें हजारों की संख्या में शामिल होकर श्रद्धालुओं ने आस्था प्रकट किया. साथ ही चिलचिलाती धूप में भोक्ता टांगा का लुफ्त उठाया. गांव के भोक्ताओं ने अपने पीठ में कील घोप कर करीब 30 फीट ऊंची लकड़ी के बने खंभे में झूलकर आस्था की मिसाल पेश की. आयोजन समिति के प्रभात रंजन महतो ने बताया कि चामारू में राजा के शासनकाल से चड़क पूजा का आयोजन होते आ रहा है. पूजा के प्रति लोगों में आस्था होने की वजह से प्रतिवर्ष करीब तीन हजार श्रद्धालु उमड़ते हैं.
भोक्ता रस्सी पकड़ने की लगी होड़
समारोह के दौरान भोक्ता जिस खंभे में झूल रहे थे. उक्त खंभे के रस्सी को पकड़ने को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. बुजुगों के अनुसार उक्त रस्सी को छूना भविष्य के लिए शुभ संकेत माना जाता है. साथ ही परिवार में खुशहाली आती है.
छऊ नृत्य मुखौटा की लगी प्रदर्शनी
कार्यक्रम के दौरान शिव मंदिर के समक्ष छऊ नृत्य में उपयोग होने वाले विभिन्न शैलियों के मुखौटों की प्रदर्शनी लगायी गयी. सदस्यों ने बताया कि आज के आधुनिक युग में युवा वर्ग की संस्कृति के प्रति रूचि कम होती जा रही है. उन्हें अपनी संस्कृति से अवगत कराने के लिए प्रतिवर्ष मुखौटों की प्रदर्शनी लगायी जाती है.
