
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड के चामारू में भोक्ता पूजा का आयोजन मुख्य पाठ भोक्ता परवेंदू महतो के नेतृत्व में शुरू हुआ. ग्राम प्रधान प्रभात रंजन महतो ने बताया कि भोक्ता कामान के साथ अनुष्ठान का शुभारंभ हुआ. इस दौरान शाम को चार गांव चामारू, रांगामाटिया, नेंग्टासाय व नूतनडीह के करीब 450 भोक्ता श्रद्धालु करीब तीन किमी दूर संजय नदी से पदयात्रा कर मंदिर तक पहुंचे. साथ ही फलाहार किया. वहीं रात में सरायकेला शैली छऊ नाच का आयोजन किया गया. शनिवार को भोक्ता टांगा कर पूजा का समापन होगा. श्री महतो ने बताया कि राजा के शासनकाल से उनके पूर्वज पूजा करते आ रहे है. पूजा के दौरान शराब बिक्री व जुआ खेल पर पूर्णतः रोक लगायी गयी है. पूजा में आयोजन समिति के सदस्य व ग्रामीण उपस्थित थे.
