
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया थाना के समीप स्थित बिस्को स्टील उद्योग प्रालि की महिला कामगार द्वारा अपने ठेकेदार पप्पू पटेरिया व उसका साथी पुष्कर यादव के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने से आक्रोशित ठेकेदार ने महिला को काम से निकाल दिया. गुरूवार को जब ठेकेदार पप्पू पटेरिया ने उसे कंपनी में प्रवेश करने नहीं दिया तो वह झामुमो कैंप कार्यालय पहुंच इसकी जानकारी दी. साथ ही न्याय दिलाने व ठेकेदार पर कार्रवाई करने की गुहार लगायी. महिला की शिकायत से कार्यकर्ता भड़क गये. साथ ही प्रखंड अध्यक्ष भोमरा माझी के नेतृत्व में कंपनी पहुंच प्रबंधन से वार्ता की. इस दौरान प्रबंधन ने मामले से अनभिज्ञता जताते हुए दुःख प्रकट किया. साथ ही दोषी ठेकेदार पर कार्रवाई करने तथा महिला को दोबारा काम पर रखने का आश्वासन पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया.
श्री माझी ने बताया कि शुक्रवार को मामले को लेकर शुक्रवार को एसपी से मिलेंगे. प्रतिनिधिमंडल में उदय मार्डी, अमृत महतो, जगदीश महतो, कोंदा बेसरा, शंकर मुखी, सावना सोरेन आदि शामिल थे. वहीं ठेकेदार के अनुसार कंपनी में उसका वेंडर समाप्त होने को है. इसलिए उसे काम पर आने से मना किया गया.
