
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

पश्चिम सिंहभूम, झारखंड. झींकपानी थाना अंतर्गत ढीपासाईं के पास तेल टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है. मृतक की पहचान झींकपानी थाना क्षेत्र के बिददीरी गांव निवासी कुशनु बालमुचू और घायल रांदो तामसोय के रूप में की गयी. घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग घटना स्थल पहुंचे और घायल रांदो तामसोय को सदर अस्पताल चाईबासा लाया. उसका दाहिना पैर में गंभीर चोट आयी है.
जानकारी के मुताबिक वे दोनों शाम को चाईबासा से एक बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे. इस दौरान रास्ते में ढीपासाईं के पास कुमारडुंगी की ओर से आ रही पेट्रोल टैंकर की चपेट में आ गया. घटना के बाद चालक ने टैंकर लेकर चाईबासा की ओर भाग गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया. टक्कर से बाइक क्षतिग्रस्त हो गया है. लोगों ने बताया कि वे दोनों को घसीटते हुए कुछ दूर ले गया था. मृतक राजनगर के चालियामा रूंगटा प्लांट का कर्मी था.
