
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. आदित्यपुर-कांड्रा मुख्यमार्ग पर आदित्यपुर थाना अंतर्गत डीवीसी मोड़ के पास बुधवार की शाम ट्रेलर की चपेट में आकर गम्हरिया की सीडीपीओ दुर्गेश नंदनी समेत तीन लोग घायल हो गये. घायलों में सीडीपीओ के अलावा चालक हेमंत साहु व एक कर्मी दिनेश राम शामिल है. घटना के बाद मौके से गुजर रहे सीओ अरविंद बेदिया ने जुटे लोगों के सहयेग से घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा.
वहीं अंचल गार्ड व लोगों ने ट्रेलर चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. जानकारी के अनुसार सीडीपीओ अपने कार्यालय से छुट्टी होकर घर जा रही थी. इसी दौरान डीवीसी मोड़ के पास ट्रेलर ने उनकी वाहन को अपनी चपेट में ले लिया. उक्त घटना में सीडीपीओ समेत तीन लोग घायल हो गये.
