तिरीलडीह-नवागढ़ निर्माणाधीन सड़क में गिरकर घायल हो रहे राहगीर, जेएलकेएम ने दी आंदोलन की चेतावनी

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत ईटागढ़ के तिरीलडीह से नवागढ़ तक करीब 15 करोड़ की लागत से बन रही करीब चार किमी सड़क कई माह से बंद पड़ा है. निर्माण कार्य बंद रहने से सड़क पर डाले गये गिट्टी में फिसलकर राहगीर घायल हो रहे है. वहीं ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. राहगीरों को हो रही परेशानी को जेएलकेएम ने गंभीरता से लेते हुए आंदोलन करने की चेतावनी दी है. पार्टी के केंद्रीय संगठन मंत्री रवींद्र सरदार टाइगर ने कहा कि कई माह से सड़क निर्माण कार्य बंद रहने से राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ रही है. अगर निर्माण कार्य शीघ्र शुरू नहीं होती है तो आंदोलन किया जायेगा. विदित हो कि उक्त सड़क का निर्माण हो जाने से सरायकेला से जुगसलाई जाने के लिए लोगों को लंबी दूरी का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. साथ ही सरायकेला से जुगसलाई की दूरी करीब 20 किमी घटेगी. इससे लोगों को अतिरिक्त खर्च के साथ-साथ समय की भी बचत होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!