
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत बुरूडीह में 23 चापाकल व जलमीनार खराब होने से ग्रामीणों के बीच जलसंकट उत्पन्न हो गयी है. खराब चापाकलों की मरम्मती के लिए लगातार विभाग से आग्रह किये जाने के बाद भी कोई पहल नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है. पूर्व वार्ड सदस्य कविलाल मंडल ने बताया कि गांव में खराब चापाकलों की सूची दस दिन पूर्व ही प्रखंड कार्यालय को उपलब्ध करायी गयी है.
इसके बाद भी अभी तक एक भी चापाकल की मरम्मती नहीं करवायी गयी है. इससे ग्रामीणों को गर्मी के इस मौसम में पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि जब विभाग एक गांव में खराब चापाकलों की मरम्मत कराने में सक्षम नहीं है, तो पूरे प्रखंड में उत्पन्न जलसंकट से निजात कैसे मिल पायेगा. अगर विभाग खराब चापाकलों की मरम्मती कराने में असमर्थ है, तो बता दे ग्रामीण निजीस्तर पर मरम्मती कराने का प्रयास करेंगे.
इन जगहों पर खराब है चापाकल
मोइना देवी, राजू सिंह सरदार, भरत सिंह, केशव मंडल, रघुनाथ मंडल, नटराज मंडल, गीता धरा, तनु धीवर, वानेश्वर मार्डी, राकेश बेसरा, सावना सोरे, मुनु सोरेन, बुगलू मार्डी, माताल मुर्मू, सुकरा मंडल व कालीचरण के घर के पास. इसके अलावा राधा रानी मंदिर, सरस्वती मेला, गणेश मंदिर, शिव मंदिर, बुरूडीह स्कूल, गणेश मंदिर व आंगनबाड़ी के सामने.
