
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

क्योंझर, ओड़िशा. चंपुआ थाना अंतर्गत मंगलपुरा गांव में ट्रैक्टर दुर्घटना में पति की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार शगड़ा गांव के कृष्णा पूर्ति अपनी पत्नी गीता पूर्ति के साथ अपने पोते का जन्मदिन मनाने के लिए अपने दामाद के घर मंगलपुरा आये थे. वापस लौटने के क्रम में मंगलपुरा चौक के निकट विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार महिला-पुरूष बाहर छिटक गये.
इस दुर्घटना में कृष्णा पूर्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गीता पूर्ति का सिर फट गया तथा खोपड़ी की हड्डी उखड़ गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को चंपुआ उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया. गीता पूर्ति की हालत गंभीर होने के कारण उसे क्योंझर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर चंपुआ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा घटना की जांच शुरू कर दी.
