झारखंड मजदूर यूनियन की बाइक रैली में शामिल होंगे जिले के पांच सौ से अधिक मजदूर

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां झारखंड. झारखण्ड मजदुर यूनियन जिला समिति के प्रतिनिधियों की बैठक बीको मोड़ स्थित संपर्क कार्यालय में हुई. इसमें एक मई को मजदूर दिवस के अवसर पर निकलने वाली विशाल बाइक रैली की तैयारी व रूपरेखा पर चर्चा की गयी. जिलाध्यक्ष सुनील गोराई ने बताया कि रैली मीरूडीह स्थित सिदू कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुरू होगी, जो विभिन्न कंपनियों की ओर से भ्रमण करते हुए आरआइटी मोड़ से मुख्यमार्ग होते हुए गम्हरिया स्थित ऊपरबेड़ा तक जायेगी.

वहां मजदूर नेता रतिलाल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जायेगा. तत्पश्चात सभा का आयोजन कर मजदूरों की विभिन्न समस्या व मांगों पर चर्चा की जायेगी. श्री गोराई ने कहा कि मजदूर दिवस के दिन अगर किसी संस्थान में काम लिये जाने की सूचना मिलेगी तो प्रबंधन की शिकायत विभाग से की जायेगी. रैली में पूरे जिले से पांच सौ से अधिक मजदूर शामिल होंगे. बैठक में सनत सिंह सरदार, कृष्णा महतो, सूरज लोहार, सुनील हेंब्रम, गणेश टुडू, समीर टुडू आदि शामिल थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!