सर्विस रोड खाली कराने को जेएलकेएम ने दिया एक माह का अल्टीमेटम

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. जेएलकेएम का प्रतिनिधिमंडल आदित्यपुर नगर अध्यक्ष प्रदीप महतो के नेतृत्व में एसडीओ के नाम ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन के माध्यम से आदित्यपुर से गम्हरिया तक सर्विस रोड को खाली करवाने की मांग की गयी. साथ ही इसके लिए प्रशासन को एक माह का अल्टीमेटम दिया गया. वहीं निर्धारित समय पर सर्विस रोड खाली नहीं होने पर निजी स्तर पर खाली कराने की चेतावनी दी गयी.

ज्ञापन में कहा गया है कि सर्विस रोड में आम तौर पर गाड़ियों के खड़े रहने तथा ठेले व दुकान लगाये जाने के साथ-साथ जगह-जगह गिट्टी, बालू, रोड पर गिरा रहता है, जिससे आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसकी वजह से आये दिन सर्विस रोड में दुर्घटनाएं घटती रहती है. वहीं लाल बिल्डिंग चौक के पास सर्विस रोड पर सब्जी व फल विक्रेता दुकान लगाकर आवागमन को प्रभावित कर रहे है.

इसकी वजह से दुर्गापूजा मैदान से लाल बिल्डिंग चौक तक की दूरी सफर करने में लोगों को आधा घंटे से अधिक का समय लग जाता है. ज्ञापन में कहा गया है कि मामले को अपने संज्ञान में लेते हुए एक माह के अन्दर अवैध रूप से लगाये जाने वाले लोगों के विरूद्ध कार्रवाई की जाये. इस दौरान कोई सकारात्मक कार्रवाई प्रशासन द्वारा नहीं की जाती है तो जेएलकेएम बाध्य होकर सर्विस रोड खाली करवाने के लिए विवश होगी. इस दौरान घटने वाली किसी अप्रिय घटना की सारी जवाबदेही जिला प्रशासन की होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!