जेवियर स्कूल में आयोजित प्राइज नाइट में बोले अतिथि : सफलता का कोई शॉर्टकट तरीका नहीं, परिश्रम से मिलती है

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. जेवियर स्कूल गम्हरिया में प्राइज नाइट कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि उपासना के निदेशक फादर सनी जैकब, विशिष्ट अतिथि फादर डॉ इए फ्रांसिस व फादर कुरूबिला ने किया. इस मौके पर मुख्य अतिथि श्री जैकब ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट तरीका नहीं है. परिश्रम के बल पर ही हम मंजिल को प्राप्त कर सकते हैं. असफलता से हमें हताश नहीं होना चाहिए. इस दौरान उन्होंने बच्चों को शुभकामनाएं दी और निरंतर आगे बढ़ते रहने का आशीर्वाद दिया. इससे पूर्व विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर सेबेस्टीन पुथेनपुरा ने शैक्षणिक वर्ष 2024-25 का रिपोर्ट कार्ड अभिभावकों के समक्ष रखा.

विशिष्ट अतिथियों ने कहा कि आपके बच्चें में जो भी गुण है उन्हें रोके नहीं, अपितु वह कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करें, जिससे वे समाज में एक सफल व्यक्ति बन सकते हैं. कार्यक्रम के दौरान सत्र 2024-2025 के बच्चों को एकेडमिक, स्पेशल, आउटस्टैंडिंग व आइसीएसइ तथा आइएससी (सत्र 2023-2024) के टॉपर को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम को एक्सआइटीइ कॉलेज के प्राचार्य फादर डॉ इए फ्रांसिस, फादर दयानिधि, फादर मुक्ति, सिस्टर रेशमी, ब्रदर अमलराज आदि ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम में बच्चों ने नृत्य और नाटक प्रस्तुत कर लोगों का दिल जीत लिया. इस मौके पर उप प्राधानाचार्य सिस्टर निवेदिता, सिस्टर सविता, प्रशासक ब्रदर अमलराज, तपन गोराई, नेहा सिंह, परविंदर कौर, गौतम गोराई आदि शामिल थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!