सरकारी पदाधिकारी बन पीएम किसान योजना के लाभुकों से साइबर ठगी करने वाले पांच गिरफ्तार

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

देवघर, झारखंड. कुंडा थाना क्षेत्र के चित्तोलोढ़िया जंगल में छापेमारी कर साइबर थाना की पुलिस ने साइबर ठगी में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से पांच मोबाइल और आठ सिम भी बरामद हुआ है. जब्त दो सिम के खिलाफ पूर्व से प्रतिबिंब एप पर शिकायत दर्ज है.

जानकारी के अनुसार एसपी सह डीआईजी अजीत पीटर डुंगडुंग को उक्त गैंग के बारे में सूचना मिली थी, जिसके बाद इंस्पेक्टर नागेंद्र प्रसाद सिन्हा और दारोगा विशेश्वर कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन कर छापेमारी की गयी. पुलिस की आरंभिक जांच में पता चला कि गिरफ्तार साइबर ठग कस्टमर केयर, एयरटेल पेमेंट बैंक और सरकारी पदाधिकारी बनकर और गुगल पर अपना नंबर कस्टमर केयर के रूप में अपलोड कर ठगी करते थे. कस्टमर केयर और सरकारी पदाधिकारी बनकर फोन-पे यूजर्स को कैशबैक का झांसा देकर, पीएम किसान योजना के लाभुकों से ठगी करते थे.

इनकी हुई है गिरफ्तारी
कमल हसन (कुशमाहा, खागा), भोला मंडल (जगाडीह, करौं), अजीत दास, संजीत दास (दोनों चोरमारा, सारठ) और बिट्टू दास (दुधवाजोरी, सारठ).

इन तरीकों से करते थे ठगी
आरोपियों के पास से बरामद सिम और मोबाइल की जांच से पता चला है कि तीन अलग-अलग तरीकों से ठगी की जा रही थी.
पहला पीएम किसान योजना के लाभुकों को फर्जी लिंक भेजकर ठगी करना.
दूसरा फोन-पे, पेटीएम कस्टमर केयर पदाधिकारी बनकर लोगों को कैशबैक का झांसा देकर फोन-पे गिफ्ट कार्ड के जरिए ठगी करते थे.
तीसरा एयरटेल पेमेंट बैंक पदाधिकारी बनकर लोगों को झांसे में लेते एयरटेल थैंक्स एप के माध्यम से एयरटेल पेमेंट कार्ड को बंद कर देते थे और कार्ड को पुन: चालू कराने के नाम पर ठगी करते थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!