35 परिवारों के सार्वजनिक रास्ता को दबंगों ने घेरा, एसपी से शिकायत

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया थाना से महज कुछ दूरी पर स्थित रामचंद्रपुर के 35 परिवारों के सार्वजनिक रास्ता को कुछ दबंगों द्वारा बांस से घेर दिया गया है. रास्ता को घेरे जाने से ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हो गया है. मामले को लेकर ग्रामीणों ने पूर्व में एसडीओ सीओ को ज्ञापन सौंप घेराबंदी किये गये रास्ते को पुनः खुलवाने की गुहार लगायी गयी थी, ताकि ग्रामीणों के आवागमन में परेशानी नहीं हो. गुहार लगाने के एक माह बाद भी किसी प्रकार का साकारात्मक पहल नहीं होने से ग्रामीणों ने एसपी व डीसी के नाम ज्ञापन सौंप मामले से अवगत कराया गया.

साथ ही घेराबंदी किये गये रास्ते को पुनः खुलवाने की गुहार लगायी गयी. ज्ञापन में कहा गया है कि उक्त जमीन पूर्व में वनभूमि थी, जिसे आयडा (वर्तमान में जियाडा) को हस्तांतरित की गयी है. उक्त जमीन का ग्रामीण सार्वजनिक रास्ता के रूप में आवागमन करते आ रहे है. उक्त रास्ता को कुछ दबंगों द्वारा रैयती जमीन बताकर बांस से घेर दिया गया है. इससे ग्रामीणों को आवागमन करने में परेशानी हो रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!