बड़काटांड़ व प्रतापपुर में जाहेरथान घेराबंदी कराने की मांग को लेकर सांसद को ज्ञापन

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत दुग्धा पंचायत के प्रतापपुर व बड़काटांड़ के ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल सांसद जोबा माझी से मिले. झामुमो प्रखंड अध्यक्ष भोमरा माझी के नेतृत्व में सांसद को ज्ञापन सौंप जाहेरथान की घेराबंदी व जीर्णोद्धार कराने की अपील की गयी.

ज्ञापन में कहा गया है कि जाहेरथान संथाल समाज का धार्मिक स्थल है. उक्त स्थल में घेराबंदी नहीं होने की वजह से असामाजिक तत्वों द्वारा गंदगी फैलायी जा रही है. इससे समाज के लोगों के बीच चिंता का विषय बन गया है.

वहीं जीर्णोद्धार व घेराबंदी को लेकर विभाग द्वारा 2024 जुलाई माह में ही मापी कि गयी थी, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है. इसको देखते हुए जाहेरथान की घेराबंदी व जीर्णोद्धार कराने की अपील सांसद से की गयी. प्रतिनिधिमंडल में उदय मार्डी, मदन मार्डी, पोलटू सोरेन आदि शामिल थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!