
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. नारायणपुर पंचायत के विजय गांव स्थित श्री श्री गिरि गोवर्धन योगेश्वर महादेव शिव मंदिर में चैत्र संक्रांति पर आयोजित तीन दिवसीय विश्व कल्याण ईष्ट यज्ञ समाप्त हुआ. अंतिम दिन पूर्णाहुति कर अनुष्ठान का समापन किया गया. समापन के दौरान आस-पास के दर्जनों गांव के श्रद्धालु शामिल हुए. साथ ही हवन कुंड में पूजा-अर्चना कर खुशहाली की कामना की. इससे पूर्व विजय तरण रामबाबा आश्रम के संचालक ब्रह्मचारी मृत्युंजय बाबा के दिशा-निर्देश में संजय नदी से कलश स्थापित कर अनुष्ठान शुरू किया गया था.
विदित हो कि चैत्र संक्रांति के अवसर पर वर्षों से चली आ रही बलि प्रथा को बंद करने के लिए विजय तरण आश्रम के संस्थापक राम बाबा ने मंदिर प्रांगण में तीन दिवसीय विश्व कल्याण ईस्ट यज्ञ की शुरुआत की थी. आरंभ में कुछ लोग इसका विरोध भी कर रहे थे, किंतु बाद में सभी श्रद्धालुओं ने बाबा की बात मान ली और बलि प्रथा बंद किया गया. वर्तमान में विजय तरण आश्रम के संचालक ब्रह्मचारी मृत्युंजय बाबा के दिशा निर्देश पर तीन दिवसीय विश्व कल्याण ईस्ट यज्ञ का प्रतिवर्ष आयोजन किया जाता है.
