
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया थाना अंतर्गत छोटा गम्हरिया स्थित राज्य संपोषित +2 उच्च विद्यालय में लगे दो सीसीटीवी कैमरे की चोरों ने चोरी कर ली, जबकि दो कैमरों को क्षतिग्रस्त कर दिया. घटना से स्कूल के शिक्षकों में रोष व्याप्त है. मामले को लेकर स्कूल के प्रभारी एचएम मिठाई लाल यादव नेअज्ञात चोरों के खिलाफ गम्हरिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आवश्यक कार्रवाई करने की गुहार लगायी गयी.
वहीं स्कूल में शिक्षकों के साथ बैठक कर घटना पर चिंता प्रकट की गयी. शिक्षकों ने बताया कि स्कूल में सोलर प्लेट लगा हुआ है. संभवतः चोर उसे ही चुराने की मंशा से आये होंगे, लेकिन सीसीटीवी कैमरा देख कैमरे की चोरी कर दो कैमरों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया, ताकि उनकी पहचान नहीं हो पाये. शिक्षकों ने स्कूल के पास रात को नियमित गश्ती करने की मांग की गयी.
वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी कैलाश मिश्र ने भी राज्य संपोषित +2 उच्च विद्यालय गम्हरिया का निरीक्षण कर घटना से अवगत हुए. इसके अलावा उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, छात्रों की उपस्थिति, शिक्षकों की कार्यशैली एवं विद्यालय परिसर की स्वच्छता का विस्तार से जायजा लिया. साथ ही शिक्षकों से पाठ्यक्रम की प्रगति की जानकारी लेते हुए छात्रों से भी बातचीत की.
