अलग-अलग सड़क दुर्घटना में महिला समेत तीन घायल

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. आदित्यपुर-कांड्रा व कांड्रा-सरायकेला मुख्यमार्ग पर शनिवार को घटी दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार महिला समेत दो बाइक सवार युवक घायल हो गये. सरायकेला-कांड्रा मार्ग पर सरायकेला थाना अंतर्गत दुगनी स्थित सीआरपीएफ कैंप के पास दो बाइक के बीच टक्कर में बाइक सवार चक्रधरपुर निवासी कैलाश महतो व राजखरसावां निवासी के सहदेव महतो घायल हो गये. घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों ने दोनों घायलों को सड़क निर्माता एजेंसी के एंबुलेंस से सरायकेला सदर अस्पताल भेजा.

वहीं आदित्यपुर-कांड्रा मुख्यमार्ग पर कांड्रा थाना अंतर्गत पिंड्राबेड़ा के पास सर्विस रोड में ऑटो ने साइकिल सवार महिला को टक्कर मार दिया. उक्त घटना में महताबेड़ा निवासी साइकिल सवार महिला सुकुरमनी मुर्मू घायल हो गयी. मौके पर जुटे लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस ने उसे एंबुलेंस से इलाज के लिए अस्पताल भेजा. जानकारी के अनुसार महिला साइकिल से मजदूरी करने जा रही थी. इसी दौरान सब्जी लेकर जा रही सवारी ऑटो ने पिंड्राबेड़ा के पास टक्कर मार दिया, जिससे वह घायल हो गयी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!