मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख के घर, पिता के निधन पर जताया शोक

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

देवघर, झारखंड. पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख के पिता हरिशंकर पत्रलेख के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शोक जताया. शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन श्री पत्रलेख के पैतृक गांव कुशमाहा पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मिलकर सांत्वना दी. मुख्यमंत्री के साथ गांडेय विधायक कल्पना सोरेन मुर्मू और देवघर विधायक सुरेश पासवान भी थे.

मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय पत्रलेख के तस्वीर पर माल्यार्पण किया और पुत्र बादल पत्रलेख, विक्रम पत्रलेख, हरिशंकर पत्रलेख की पत्नी से मुलाकात कर कहा कि दुख की इस घड़ी में हमलोग आपके साथ खड़े है. इससे पूर्व मुख्यमंत्री विशेष विमान से रांची से देवघर पहुंचे और परिसदन में अधिकारियों के साथ अनौपचारिक बैठक की.

वहां से सड़क मार्ग के जरिए बादल पत्रलेख के गांव सारवां के कुशमाहा पहुंचे. शोकाकुल परिवार से मिलकर मुख्यमंत्री सीधे सारवां स्टेडियम पहुंचे और वहां से हेलीकॉप्टर के जरिए भोगनाडीह रवाना हो गये. भोगनाडीह में मुख्यमंत्री कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!