
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें


सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया थाना अंतर्गत पिंड्राबेड़ा-सालडीह भाया बुरूडीह-मुर्गाघुटू मार्ग पर सालडीह के पास आर्का जैन यूनिवर्सिटी की 17 नंबर बस ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दिया. टक्कर इतनी तेज थी कि बस का आगे का शीशा पूरी तरह से टूटकर सड़क पर बिखर गया, जबकि स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गयी.
उक्त घटना में स्कूटी सवार मोहनपुर निवासी भरत मंडल गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल ग्रामीणों ने इलाज के लिए ले गये. उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. वहीं घटना के बाद चालक बस लेकर कॉलेज की ओर फरार हो गया. घटना से आक्रोशित लोगों ने उक्त मार्ग को जाम कर दिया.
वहीं इसकी सूचना पाकर पहुंचे झामुमो प्रखंड अध्यक्ष भोमरा माझी, सोखेन हेंब्रम, उदय मार्डी, अनिल सोरेन, होपना बेसरा, चैतन मुर्मू आदि के नेतृत्व में घटनास्थल पर प्रदर्शन कर घायल का ईलाज कराने की मांग प्रबंधन से की गयी. वहीं श्री माझी ने इसकी जानकारी गम्हरिया थाना को दी. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने स्कूटी व बस को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी.
