पीएलवी शुभंकर महतो ने नीमडीह के टेंगाडीह में चलाया विधिक साक्षरता अभियान

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए ) सरायकेला की ओर नीमडीह प्रखंड के टेंगाडीह पंचायत अंतर्गत टेंगाडीह (राहड़डीह) ग्राम में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में ग्रामीणों को उनके स्वास्थ्य से संबंधित कानूनी अधिकारों और जिम्मेदारियों के बारे में जागरूक करते हुए डीएलएसए के पीएलवी शुभंकर महतो ने कहा कि अपने स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान देने के साथ अपने आसपास साफ सफाई का विशेष ध्यान दें.

इसके अतिरिक्त पीएलवी ने कहा कि झालसा की ‘परियोजना निरोगी भव’ के तहत असाध्य रोगों से पीड़ित एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को राज्य एवं केंद्र सरकार की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है. साथ ही गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों को उपचार में सहयोग प्रदान किया जा रहा है. मौके पर विश्वजीत महतो, करमचाँद महतो, रामू सिंह, शंकरी प्रसाद सिंह, खिरोद सिंह, चरण सिंह, बाबु सिंह, उर्मिला सिंह ग्रामीण उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!