
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया थाना अंतर्गत लार्ज सेक्टर के जिंक मोड़ के पास रविवार की शाम अचानक एक लंगूर आ गया. इस दौरान लंगूर ने उक्त मार्ग से होकर गुजर रहे शिवानी मुर्मू नामक किशोरी व कई महिला को नोचकर घायल कर दिया. लंगूर के उक्त हरकत से राहगीरों में दहशत का माहौल बन गया. साथ ही उक्त मार्ग पर आवागमन बाधित हो गयी.

इसकी सूचना पाकर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष भोमरा माझी मौके पर पहुंच घटना की जानकारी वन विभाग व गम्हरिया थाना को दी गयी. वहीं सूचना को गंभीरता से लेते हुए वनपाल देवेंद्र नाथ टुडू व गम्हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंच घायल दस वर्षीय शिवानी मुर्मू का प्राथमिक इलाज करवाया. साथ ही लंगूर को पकड़ने की प्रक्रिया शुरू की गयी, हालांकि अंधेरा होने की वजह से पकड़ा नहीं गया. आज विभाग द्वारा लंगूर को पकड़ने का अभियान चलाया जायेगा.
