आकांक्षी प्रखंड गम्हरिया में संचालित योजनाओं की डीसी ने की समीक्षा, योजनाओं को पोर्टल पर अपलोड कर फीडबैक तैयार करने का निर्देश

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त रविशंकर शुक्ला की अध्यक्षता में आकांक्षी प्रखंड गम्हरिया मे संचालित योजनाओं की कार्य प्रगति से संबंधित समीक्षा बैठक हुई. इसमें उपायुक्त ने आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत संचालित योजना स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि, समाज कल्याण एवं आधार भूत संरचना पर समीक्षा की. विस्तृत कार्य योजना पर चर्चा कर संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया.

साथ ही उपायुक्त ने विभिन्न योजनाओं तथा आधारभूत संरचना से संबंधित अद्यतन प्रगति रिपोर्ट संबंधित पोर्टल पर अपलोड करने, आंगनबाड़ी केंद्रों मे पोषण युक्त आहार का वितरण एवं वीएचएसएनडी का अवलोकन करने, विभिन्न विद्यालयों में संचालित ऑनलाइन क्लास का अवलोकन करने, स्थानीय क्षेत्र में संचालित विभिन्न औद्योगिक क्षेत्र में आवश्यकतानुरूप कराये गये कौशल प्रशिक्षण में नियोजित अभ्यर्थियों से फीडबैक प्राप्त करने एवं शेष बच्चे सभी आरटीओ का स्थानीय क्षेत्र में नियोजन सुनिश्चित करने की दिशा में अग्रतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया.

इसके अलावा 15 अप्रैल तक शत प्रतिशत पशु (गाय,भैस,बैल) का फुट एंड माउथ डीजिस टीकाकरण कर संबंधित पोर्टल पर डाटा अपलोड करने का भी निर्देश दिया. बैठक में उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल, अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार, सिविल सर्जन डॉ अजय सिन्हा, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी गम्हरिया अभय द्विवेदी, जिला शिक्षा पदाधिकारी कैलाश मिश्रा समेत विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!