अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल झारखंड ने प्रदेश में विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की घोषणा की

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

जमशेदपुर, झारखंड. अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष पवन अग्रहरि की अध्यक्षता में साकची में बैठक हुई. इसमें प्रदेश अध्यक्ष पवन अग्रहरि ने विभिन्न पदों पर लोगों की घोषणा की. मनोनीत सदस्यों में द्वारिका प्रसाद-संरक्षक, विनोद गुप्ता- जिला अध्यक्ष, महेंद्र पांडे- प्रदेश सचिव, अभिषेक बजाज- प्रदेश संयोजक, अनिल चौबे- प्रदेश प्रभारी की नियुक्ति की गई.
प्रदेश अध्यक्ष पवन अग्रहरि एवं चंचल भाटिया ने सभी पदाधिकारी को शौल ओढ़ाकर सम्मानित किया एवं उन्हें निरंतर संस्था में कार्य करने के लिए सभी को धन्यवाद दिया.
प्रदेश अध्यक्ष पवन अग्रहरि ने प्रेस वार्ता में बताया कि यह संस्था जल्द ही एक टोल फ्री नंबर जारी करने जा रही है जिससे कि शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के कोई भी व्यापारी अपनी समस्याओं को बता सकते हैं एवं संस्था निरंतर प्रदेश, जिला एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सदस्यता अभियान भी चलाएगी एवं छोटे से छोटे व्यापारियों की समस्याओं के निदान का निरंतर प्रयास करेगी. इस संस्था में नारी शक्तियों को भी काफी प्राथमिकताएं दी जा रही है एवं छोटे से छोटे व्यापारी महिलाएं निरंतर इस संस्था में जुड़ रही हैं.
आज के कार्यक्रम में चंचल भाटिया, मनोज शर्मा, सुनीता जायसवाल, पिंकी प्रसाद, प्राक्षी श्रीवास्तव एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!